जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी में महिलाओं को जोड़ने का कार्य करूंगी: प्रतिभा चौहान, रुड़की भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया

रुड़की । रुड़की भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान का जोरदार स्वागत किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकतार्ओं ने कहा कि प्रतिभा चौहान ने नगर कार्यकर्ता के रूप में भाजपा के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन लगातार करती रही हैं। शीर्ष नेतृत्व ने उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी में महिलाओं को जोड़ने का कार्य करूंगी। महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस मौके पर सुनीता गोस्वामी, नीरज सिंह, मंजू रावत, पुष्पा अंठानी, सुमपा, रीना अग्रवाल, अंजू चंदेल, किरण वासुदेव, चंद्रकांता भाष्कर, तृप्ति कंसल, कोमल, ममता राणा, आशा दसमाना, नीता रानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *