बस हादसे के मृतकों की चिताएं दिनभर धधकती रहीं, बेहद गमगीन माहौल में मृतक बारातियों को नम आंखों से दी गई विदाई
हरिद्वार । गंगा तट पर स्थित (चंडीघाट नमामि गंगे घाट) श्मशान घाट पर गुरुवार को बस हादसे के मृतकों की चिताएं दिनभर धधकती रहीं। बेहद गमगीन माहौल में मृतक बारातियों को नम आंखों से विदाई दी गई। करुणा कद्रन दृश्य को देखकर हर कोई अपनी संवेदनाओं को रोक नहीं पाया। जैसे-जैसे चिताएं धधकती रहीं वैसे-वैसे हर किसी की आंखों से अश्रुधारा तेज होती चली गई।



