राजकीय कन्या इण्टर कॉलिज संधीपुर में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम उत्साहजनक रहा, हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाफल शत प्रतिशत
बहादराबाद । राजकीय कन्या इण्टर कॉलिज संधीपुर में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहे है। विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में आसिफा तथा इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सालिहा ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओ को मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार द्वारा सम्मानित किया जाएगा । विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० आराधना गुप्ता द्वाराजानकारी देते हुए बताया गया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 15 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी वडाण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सभी 27 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।
इण्टरमीडिएट में 10 छात्राएं 75 प्रतिशत से अधिक एक लाकर ससम्मान उत्तीर्ण हुई है। इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सालिडा ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सादिया 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, साहिबा 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है। मिसबाह को 81 प्रतिशत तथा इकरा को 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कमश चतुर्थ व पंचम स्थान मिला है। विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं व छात्राओं के अभिभावक बधाई के पात्र है। सभी नने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्राओं के कठोर परिश्रम व लगन की प्रशंसा की।



