यूजर चार्ज और टैक्स के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की रुड़की इकाई ने यूजर चार्ज को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया
रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड रुड़की ने महसूस किया है कि नगर निगम रुड़की पिछले कुछ समय से रुड़की के निवासियों के साथ एवं व्यापारियों के साथ दमनात्मक एवं दंडात्मक कार्यवाही कर रहा है। विशेष कर व्यापारियों को नगर निगम के द्वारा टारगेट किया जा रहा है।
नगर निगम रुड़की, नगर के निवासियों, व्यापारियों की सुविधा के लिए न तो सड़क के गड्ढे भर रहा है, न ही सफाई व्यवस्था में कोई सुधार कर रहा है, न ही निर्माण कार्यों में कोई गुणात्मक सुधार नजर आ रहा है। जो की खेद जनक है।
नगर निगम के द्वारा भवन कर लिया जा रहा है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा नगर निगम से अनुरोध किया गया था कि इस आने वाले 4 वर्षों के लिए टैक्स में कोई बढ़ोतरी न की जाए। वादा करने के बाद भी 5% की बढ़ोतरी कर दी गई है।
अब कूड़े को उठाने के लिए छोटे व्यापारी से ₹200 प्रतिमाह, व अन्य व्यापारियों से ₹500 प्रति माह, लिया जाएगा। प्रत्येक घर से ₹100 प्रति माह लिया जाएगा। इसके लिए किसी निजी कंपनी को ठेका दिया गया है, निजी कंपनी के लोग कर्मचारी व्यापारियों से, घर के स्वामियों से लड़ेंगे, यूजर चार्ज नहीं देने पर, कम देने पर लड़ाई करेंगे। जो कि सरासर अन्याय है।
आज सिविल लाइन के एक रेस्टोरेंट में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यूजर चार्ज, व्यवसायिक कर, वह भवन कर के विरुद्ध ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, माननीय मेयर, मुख्य नगर आयुक्त, जिला अधिकारी, मुख्यमंत्री सचिव शहरी विकास, को ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया जाएगा। प्रत्येक स्तर तक का जन आंदोलन नगर निगम के विरुद्ध जब तक व्यापारियों की मांगे पूरी नहीं होती किया जाएगा। अपनी मांगे पूरी करवा कर ही व्यापारी मानेंगे।
जब हम भवन कर दे रहे हैं तो यूजर कर की की क्या आवश्यकता है?? भवन कर में ही सब टैक्स आ जाते हैं।
नगर में अतिक्रमण जो का तयों है। सड़कों पर चलना अतिक्रमण के कारण मुश्किल है। इस पर पर नगर निगम का कोई भी ध्यान नहीं है।
व्यापारियों पर व्यावसायिक टैक्स भी नगर निगम लगाने की तैयारी कर रहा है। प्रत्येक व्यवसाय के अनुसार प्रत्येक दुकान पर टैक्स नगर निगम के अनुसार लगेगा।
इन सब मुद्दों पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड अहिंसात्मक आंदोलन के द्वारा अपना निवेदन नगर निगम से करेगा। व्यापारियों के लिए उपरोक्त भारी भरकम टैक्स भरपाना मुश्किल होगा।
नगर निगम रुड़की के द्वारा रुड़की के नागरिकों एवं व्यापारियों पर अपनी दमनकारी नीतियों के द्वारा यूजर चार्ज, भवन कर बढ़ोतरी, ऐसे कई विषय है जिन पर उपस्थित पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री नवीन गुलाटी, संयोजक रामगोपाल कंसल, महानगर अध्यक्ष धीर सिंह, महानगर महामंत्री दीपक अरोड़ा एवं कविस मित्तल, सिविल लाइन अध्यक्ष विशाल वर्मा, अमित अग्रवाल, आदर्श कपानिया, विजय गोयल, संदीप शर्मा अध्यक्ष ड्रग एसोसिएशन, शैलेंद्र गोयल, संजय सिंघल, अशोक भूटानी, आकाश गोयल, मनोज मेहरा, संजय कश्यप, विकास बंसल, पंकज जिंदल, रामनारायण सतीजा, आलोक खन्ना, भारत कपूर, अमर गुप्ता, रोहित कालरा, सरदार सतवीर सिंह आदि व्यापारी सदस्य उपस्थित रहे।


