शुगर मिल ने 21 फरवरी से 10 मार्च तक का किसानों का 52. 27 करोड़ रुपये का भुगतान किया, गन्ना समितियों को जारी
लक्सर । शुगर मिल ने 21 फरवरी से 10 मार्च तक का किसानों का 52. 27 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना समितियों को जारी कर दिया है। अब समिति द्वारा भुगतान को किसानों के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लक्सर शुगर मिल के कारखाना महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि लक्सर शुगर मिल ने नवंबर माह में अपना पेराई सत्र शुरू किया था। जिसके बाद मार्च माह में शुगर मिलने अपना पराई सत्र समाप्त कर दिया था। उन्होंने बताया कि शुगर में लेने सोमवार को 52. 27 लाख करोड़ का भुगतान संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है।

