चौदस पर दो दिवसीय मेले का भंडारे के साथ हुआ समापन, पूर्व मेयर गौरव गोयल रहे मौजूद
रुड़की । सोलानी नदी शमशान घाट समिति,रजि०के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय मेले के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।चैत्र नवरात्र चौदस के उपलक्ष पर माता बाला सुंदरी के वार्षिक मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि ईश्वर और संतो के नाम पर किया गया कोई भी दान या भंडारा जहां आत्मिक सुख प्रदान करता है,वहीं ईश्वर की ओर से भी कृपा मिलती है।उन्होंने कहा कि बाबा पूरणनाथ ने अपने जीवन में सभी वर्ग-धर्म के लोगों का कल्याण किया।उनकी दृष्टि में हिंदू-मुसलमान सब बराबर थे और सभी को उनका आशीर्वाद प्राप्त रहता था,जो भंडारा आयोजित किया गया है यह भी पुण्य का कार्य है।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष ठाकुर मंगू सिंह,महामंत्री धर्मपाल जाटव,पार्षद संजीव राय टोनी,चंद्र प्रकाश बाटा,कर्ण सिंह,राजेश राणा,अनूप बंसल,योगेंद्र प्रताप सिंह,जगमोहन पटवा,कुम्भनी माथुर,संजय सेवक,अंश ठाकुर,पंकज ठाकुर,प्रियांश आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

