प्रधानों ने संगठन अध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से की मुलाकात, विभिन्न समस्याओं को रखा समक्ष, सुक्ष्म सिचाई सुविधा’ शुरू करने की मांग की

रुड़की । शुक्रवार को प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने अन्य ग्राम प्रधानों के साथ देहरादून पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि जनपद हरिद्वार में किसानों के हित की एक बहुत बड़ी एवं लाभदायक योजना मनरेगा द्वारा ‘सुक्ष्म सिचाई सुविधा के नाम से चलाई जा रही थी। जिसमें किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता था। पस्तु केन्द्र सरकार द्वारा वर्तमान में सुक्ष्म सिंचाई सुविधा योजना को किसी कारण बंद करके रखा है। उसे चलावाने हेतु आप लोकसभा में रखें। किसान हित में बड़ा एवं सराहनीय कार्य कर लोकप्रियता हासिल करें। जिस पर सांसद ने पुनः कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजने एवं सुक्ष्म सिंचाई सुविधा चलावाने का आश्वासन दिया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्रवण कुमार प्रधान ने कहा कि पीएमएएचवाई योजना का कार्य समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण ठप पड़ा है। जबकि पैसा आ चुका है। अध्यक्ष श्रवण कुमार ने जिला स्तर पर लंबित पड़ी मेरा गाँव मेरी सड़कों की शासन से शीघ्र स्वीकृत की मांग की है। जिसपर सांसद ने तुरंत सचिव समाज कल्याण को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर तत्काल कार्य के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान जुल्फिकार, राहुल प्रधान सहित अन्य प्रधान व लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *