रुड़की भाजपा जिला कार्यालय में विधायक प्रदीप बत्रा के कैबिनेट मंत्री बनने पर उत्सव जैसा माहौल रहा, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के बीच ढोल-नगाड़े बजाकर किया जोरदार स्वागत

रुड़की । भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को विधायक प्रदीप बत्रा के कैबिनेट मंत्री बनने पर उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के बीच ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। कहा कि लोगों का विश्वास ही मेरी असली शक्ति है। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को विकास कार्यों को शिखर पर ले जाएंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को पुष्पगुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि यह शहर के लिए गर्व का क्षण है। प्रदीप बत्रा को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उससे क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने स्नेह और भव्य स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार जताया। कहा कि लोगों का विश्वास ही मेरी असली शक्ति है। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को विकासव के शिखर पर ले जाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, कविंदर चौधरी, दायित्वधारी शोभाराम प्रजापति,जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, रश्मि चौधरी उपाध्यक्ष सोनू धीमान , प्रिया प्रवेश, संजीव तोमर,भीम सिंह,सचिन झबरेड़ी,मधुप त्यागी , प्रतिभा चौहान, तेजपाल मौर्य,पंकज नंदा, अंकित गौतम, धीर सिंह, गौरव कौशिक,प्रवीण संधू, आदित्य रोड,नीलकमल शर्मा ,सुदेश चौधरी,विकास प्रजापति,आकाश दीप गौतम, सुभाष सरीन, रवि राणा , प्रदीप त्यागी, विवेक चौधरी,ध्रुव गुप्ता,भगत सिंह विकास पाल, सुमित अग्रवाल, राम गोपाल कंसल,सुजल कौशिक, वैद टेक वल्लभ सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *