सेनेटरी गोदाम में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाया लाखों रुपए का सामान, पुलिस ने खंगालने शुरू किए सीसीटीवी

रुड़की । सेनेटरी गोदाम में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार सुबह गोदाम मालिक को इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने के अलावा संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। गंगनहर कोतवाली को द्वारका ग्रीन ए-13 निवासी अजय अग्रवाल ने बताया की मतलबपुर में उनका सेनेटरी का गोदाम है। गुरुवार सुबह उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली कि गोदाम में चोरी हो गई है। सूचना पर गोदाम पहुंचे तो देखा कि गोदाम की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। सामान चेक करने पर पता चला कि करीब सेनेटरी का 3.50 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। आसपास के लोगों से चोरी के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कहीं से कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी आसपास चोरों की तलाश की और मौके की जांच पड़ताल की है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस चेक कर रही है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *