श्री वैश्य अग्रवाल सभा की बैठक में समाज के उत्थान पर विचार

रुड़की। श्री वैश्य अग्रवाल सभा राजेन्द्र नगर की मासिक बैठक सभा की सदस्या ऊषा गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक का प्रारंभ गायत्री मंत्र के जाप के साथ हुआ। सभा के प्रचार मंत्री पद पर सुभाष चंद्र अग्रवाल का चयन सर्व सहमति से हुआ। बैठक में वैश्य समाज के उत्थान पर विचार विमर्श हुआ। जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर सभा के संरक्षक जीडी गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. अरविंद मित्तल, कोषाधयक्ष प्रभात अग्रवाल, मंत्री दीपांकर गुप्ता, कुंवर कुलदीप, इंदु देवी, सुरेश शास्त्री, अजय कुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता और विशेष कुमार तायल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *