भगवानपुर विधानसभा से हजारों की संख्या में शामिल होंगे केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम में, भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने विधानसभा के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया

 

भगवानपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेंगोवाल ने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया लोगों से केन्द्रीय सहकारिता एव गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बैरागी कैंप हरिद्वार पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को चार साल बेमिसाल पूर्ण होने केन्द्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह अपने ओजस्वी विचारों को सुनाने के लिए आ रहे हैं। यह सब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार वर्ष पूर्ण होने बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धाकड़ धामी ने बीते चार सालों में धाकड़ ही फैसले लिए है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता है। युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता उसके लिए नकल विरोधी कानून भाजपा सरकार ने लागू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *