ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: सिंह राशि वालों को किसी आर्थिक योजना में पूंजी निवेश करने से हो सकता है लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष : शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानी से चिन्तित हो सकते हैं। छोटी मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से फल मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
वृष : नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के परिवार से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों की वजह से आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है।
मिथुन : आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति बनाए रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा करियर कारोबार में आर्थिक वृद्धि के योग है। सहकर्मियों की मदद से भविष्य की योजनाओं में पूँजी निवेश कर सकते हैं।
कर्क : कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। सन्तान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। कई बड़े महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे सावधानी बनाए रखें। काम में चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
सिंह : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी आर्थिक योजना में पूंजी निवेश कर सकते हैं। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है। धन लाभ होगा। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या : परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नई परियोजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं धन लाभ होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए किसी बड़ी सफलता का योग बन रहा है।
तुला : कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। भवन सुख का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी वरिष्ठ अधिकारियों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी ।
वृश्चिक : कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। सहकर्मियों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य पूरा होगा जिससे धन लाभ हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेंगी।
धनु : शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयासरत रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी, वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा ।आर्थिक निवेश से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
मकर : किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, सही समय पर सही निर्णय लेने से लाभ की प्राप्ति होगी।
कुंभ : किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में कठिनाइयों का समाधान हो सकता है। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी व्यापार सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मित्र मंडली के साथ खाने पीने का प्रोग्राम बन सकता है।
मीन : कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में हर काम को करने में सक्षम साबित होंगे।नौकरी व्यापार में नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं किसी आर्थिक योजना पर काम करेंगे।




























