वृश्चिक राशि वालों को आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं नौकरी में सफलता मिलेगी, मीन वालों को आज व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है

मेष : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

वृष : आज का दिन जॉब सम्बंधित नवीन कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

मिथुन : व्यवसाय में प्रगति होगी। परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कर्क : राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

सिंह : जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। पिता का आशीर्वाद लें। मन परेशान रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कन्या : आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र बढ़ेगा।

तुला : जॉब में पद की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। क्रोध में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता मिलेगी। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

धनु : आज जॉब में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मकर : जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। परिवार संग यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां होगी।

कुंभ : आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। मानसिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मीन : आज व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *