ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: कन्या राशि के जातक आज वाहन व जमीन खरीद सकते हैं, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष : आज व्यावसाय में लाभ होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृष: आज ऑफिस के कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से भी दूर रहना पड़ सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
मिथुन : आज जाँब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। मित्रों संग यात्रा सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में आय में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। व्यर्थ के क्रोध से बचें।
कर्क : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। जाँब में विवादों से बचें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आय में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। भवन सुख की प्राप्ति होगी। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
सिंह : आज जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। मीडिया,बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संचित धन में वृद्धि होगी।
कन्या : उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वाहन व जमीन क्रय करवा सकता है। आर्थिक लाभ सम्भव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी।
तुला : शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। कुम्भ व मकर राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।
वृश्चिक : छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है।
धनु : जाँब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। कला एवं संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। भवन की प्राप्ति हो सकती है।
मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी।
कुंभ : आर्थिक सुख प्राप्त होगा। जाँब में परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। । बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन : आज व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आईटी व मीडिया जाँब में सफलता के संकेत हैं। आज संतान की सफलता से खुश रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग रहेगा।