सिंह राशि के जातकों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा, तुला राशि वालों को मिलेगा जॉब में प्रमोशन का अवसर

मेष: आज आप हताशा के साथ गुस्सा और चिंता से घिरे रहेंगे। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन इससे आप जल्द ही निजात पा लेंगे।आज आप अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नई योजनाएं भी बना सकते हैं।

वृष: मानसिक तनाव में कमी आएगी। परिवार और मित्रों के नकारात्मक प्रभाव पड़ने के आसार हैं। ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी सी बात भी आपके परिवार और दोस्तों को बीच कड़वाहट ला सकती है। उनके करीब जाएं और उनकी परेशानियां जानने की कोशिश करें। ऐसा करने से रिश्तों में गाढ़ापन आएगा।

मिथुन: आप अपना ज्यादातर समय अपने लोगों से बात करने में ही बिताएंगे।आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आज का दिन आपके लिए तनाव ला सकता है। जिसकी वजह से आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे।

कर्क: आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। परेशानियों से निजात पाएंगे। आज आपकी इच्छाएओं की पूर्ति होगी। और भाग्या का पूरा साथ मिलेगा। इस समय का पूरा लाभ उठाएं।

सिंह: आज आप थोड़े उदास रहेंगे। और कई तरह की उलझने होंगी। आपको लग सकता है कि लोग वादे तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें निभाते नहीं। उलझनों के बीच आपको आज अपना दिमाग शांत रखना होगा। ये रुकावटें अस्थाई हैं जो समय के साथ खुद ही समाप्त हो जाएगी।

कन्या: आज आपका मन कई जगहों पर अटका रहेगा। आपका मन करेगा कि कहीं बाहर घूमने जाएं लेकिन आप सोच में पड़े रहेंगे। हालांकि इस बीच आपको कुछ अच्छा भी सुनने को मिलेगा।

तुला: आज आप किसी चीज़ में निवेश करने की सोच सकते हैं। दोस्तों के बीच के रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। अपना वजन नियंत्रित करने के लिए जागरुक होंगे। ऐसा ना करने पर आगे नकारात्मक असर पड़ेगा। बाहरी व्यक्ति से बचकर रहें जो आपकी दोस्ती के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है।

वृश्चिक: आज आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगेंगे। अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि और बेहतर होगी। इसके साथ ही कुछ नई जिम्मेदारियां ना सिर्फ आपके लिए आएंगी बल्कि इनाम भी ले कर आएंगी।

धनु: आज आप कुछ अपनी लीक से हटकर कुछ रोचक कर सकते हैं। आज का दिन आपकी रचनात्मकता को बढ़ाने में साथ देगा। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें।

मकर: आज आप आध्यात्म के करीब होंगे। आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी दोनों मिलेगी। साथ ही सही मार्ग दर्शन मिलने के आसार हैं।

कुंभ: आज आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आज जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक रखने में सफल होंगे। इसका फर्क आपके परिवार और काम भी दिखेगा। आज आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे।

मीन: अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो वहां से खुशखबरी आ सकती है।किसी विदेश यात्रा के संकेत बन रहे हैं। और ये विदेश यात्रा आपको बहुत सी मीठी यादें देगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *