ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: वृष राशि वालों को आज कारोबार में, परेशानी हो सकती है, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज धन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करने के दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज के दिन व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका धन मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें।आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति में सुधार होगा।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करने के दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। मित्रों से लाभ हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धार्मिक संगीत में दिलचस्पी हो सकती है।अपनी कोशिशों को सही दिशा दें और आपको असाधारण क़ामयाबी से नवाज़ा जाएगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी।अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मसंयत रहें।आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी क्रोध की अधिकता रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी, खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं।जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज नौकरी में उन्नति होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है।आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *