ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: कुम्भ राशि के जातक आज जमीन खरीदने की योजना बना सकते हैं, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : जॉब में पद परिवर्तन हो सकता है। इंटीरियर डिजाईन से संबंधित कारोबार करने वालों को धन लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।स्थिति अनुकूल रहेगी। लाइफ पार्टनर से मधुरता बढ़ेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है।अहंकार से दूर रहें। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। आपके पास जरूरी कार्य ज्यादा ना होने के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।यदि आपने कुछ समय पहले शेयर बाजार अथवा लॉटरी में निवेश किया था, तो आज आपको वह धन लाभ दे सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : व्यवसाय में उन्नति होगी, प्रोमोशन का मार्ग खुलेगा। आपके जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे,तो आज आप उन्हें अपने मित्रों के सगे संबंधियों से बातचीत करके आज आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। घूमने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। लजीज भोजन का आनंद मिलेगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज नौकरी में प्रोमोशन होगा। ऑफिस में कार्यकुशलता में वृद्धि होती दिखाई दे रहीं है, लेकिन उच्चाधिकारियों का व्यवहार कुछ कठोर हो सकता है। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। अप्रिय समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। वाहन चलाते समय अलर्ट रहे, किसी भी प्रकार की चोट-चपेट की आशंका बनी हुई है। धन का आगमन होगा।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें, तनाव लेने से बचना होगा। बुधवार के दिन नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव आपके मन को प्रभावित करेग। सेहत की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।क्रोध से बचें। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को लक्ष्य पूरा करने में सफलता मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। करियर में वृद्धि की स्थिति बन सकती है। सेल्स से जुड़े लोगों को अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। बड़ी समस्या दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज चुका पाएंगे। एकाग्रता में कमी होगी। जमीन व प्‍लाट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर व बड़े क्लाइंट के साथ बोलते समय बातों की गंभीरता पर ध्यान देना चाहिए।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में मित्रों से लाभ होगा। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। सहकर्मी साथ देंगे। बिजनेस में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। आज आपको अपने पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने होगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जमीन व प्‍लाट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको किसी भी व्यक्ति से धन का लेनदेन करने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो बाद में यह आपके रिश्तो में दरार डलवा सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : जॉब में नवीन कार्य के लिए अनुकूल समय है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानियों का हल ढूंढने के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। गलत कार्यों के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से भी परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) :जॉब में प्रोन्नति होगी। आज व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए। सरकारी कार्य पूरे होंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। निवेश में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): बैंकिंग व मीडिया में काम करने वालों को लाभ होगा। जमीन व प्‍लाट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आप प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। सायंकाल के समय आज आपके यहां अतिथि आगमन हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। आज जॉब में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है संयम बनाएं रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। जरा सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *