मिथुन राशि वालों के लिए इस सप्ताह आप अपने परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताएंगे, नौकरी बदल सकते हैं, आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहने वाली है, स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय उत्तम रहने वाला, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष: मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह काफी शानदार रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ेंगे के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पदोन्नति की संभावनाएं दिख रही हैं। बॉस के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार में भी लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिला-जुला रहेगा। मेहनत का उचित फल प्राप्त हो सकेगा। पदोन्नति या वेतन में कुछ वृद्धि हो सकती है। अनावश्यक खर्चों की प्रबल संभावना है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।

मिथुन: इस सप्ताह आप अपने परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताएंगे। नौकरी बदल सकते हैं। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहने वाली है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय उत्तम रहने वाला है।

कर्क: इस सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ टकराव करने से बचें। आपको इस दौरान सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। जीवनसाथी के आपके संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: सिंह राशि के व्यापारियों के लिए ये सप्ताह काफी शुभ साबित होगा। व्यवसाय बढ़ेगा और धन लाभ होने के आसार रहेंगे। सहयोगियों और अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी को उधार देने से बचें। निवेश करते समय सावधानी बरतें।

कन्या: कन्या राशि वालों को इस दौरान धन लाभ होने के आसार रहेंगे। निवेश के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। आप अपने खर्चों पर काबू कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला: तुला राशि वालों के व्यक्तित्व में सुधार होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए अच्छी रहेगी। विवाहित जातकों के लिए भी ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए के खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है। करियर में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आप अपनी शानो-शौकत पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु: धनु जातकों को कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों से पुरस्कार और सम्मान मिलने की संभावना है। कुछ नए दोस्त बनेंगे। लव लाइफ के लिए भी ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी ये अवधि अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से ये सप्ताह सही रहेगा।

मकर: मकर जातकों को इस सप्ताह करियर क्षेत्र में बहुत सावधान रहना होगा क्योंकि आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सफलता पाने के लिए इस राशि के जातकों को कड़ी मेंहनत करनी होगी। नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह धैर्य बनाए रखें।

कुंभ: कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह परिवार वालों का साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको सफलता हासिल होने के आसार रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से वाहवाही मिल सकती है।

मीन: इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऊपर काम का बोझ रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सिंगल जातकों को इस सप्ताह एक अच्छा साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी होने की संभावना है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *