ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन राशि वालों को आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर नया अनुबंध हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।

वृष : स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। खानपान के प्रति सचेत रहें। राजनीति में सफलता मिलेगी। निजी सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन : आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। परिवार का साथ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा।

कर्क : मित्रों की सहायता से बड़ा कार्य संपन्‍न होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

सिंह : व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन क्रय कर सकते हैं।

कन्या : आज कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में लाभ हो सकाता है । बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्र का सहयोग मिलेगा।

तुला : आज परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी।

वृश्चिक : कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। मेहनत अधिक रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस में लाभ होगा।

धनु : शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। धन आगमन होने के संकेत हैं।

मकर : व्यवसाय में लाभ संभावित है। पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन : व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *