ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: कन्‍या राशि के जातक आज व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज नौकरी में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। अपने विचार व्यक्त करने में संकोच न करें। धन का आगमन हो सकता है. आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। अपने आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि यह केवल आपकी समस्या को और अधिक जटिल बना देगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन नौकरी के लिए थोड़े संघर्ष का है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास की मदद से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। धन का आगमन हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है, नौकरी में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज के दिन नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर किए गए प्रयास सफल होने की संभावना है। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन कल आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सुखद यात्रा के संयोग हैं।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन मिलेगा। गर्भवती माताओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी कर रहे जातको को अपनी नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। धन कमाने के नए अवसर लाभ दिलाएंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। रिश्तों में विवाद की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज आपका उदार रवैया लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जाएंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की खराब तबीयत परेशानी का कारण बन सकती है। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : नौकरी में सफलता से प्रसन्नता होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभ कार्य होने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान की शिक्षा पर अधिक धन खर्च होगा। मकर व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए संतुलित आहार लें। आज आप आसानी से धन इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए गए पुराने ऋण वापस पा सकते हैं। आप किसी नए कार्य करने की योजना बना रहे थे, उस में कामयाबी मिलेगी। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल रहेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आज के हर काम को आप मजबूत मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। आप मानसिक रूप से स्थिर महसूस नहीं करेंगे इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप कैसा व्यवहार करते हैं और दूसरों के सामने बोलते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): नौकरी में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही जो छात्र दूसरे शहर में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनके लिए भी आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।आत्मबल में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : व्यवसाय में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। आज आपस में लोगों के कारण ख़र्चे बढ़ेंगे। महिला से मनमुटाव होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण रहेगा।नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों के द्वारा सुख समाचार सुनने को मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *