ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मकर राशि वालों के गृहस्थ जीवन में आज किसी बाहरी व्यक्ति के हस्‍तक्षेप के कारण लड़ाई – झगड़ा हो सकता है, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज नौकरी में परफार्मेंस सुखद रहेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत करा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें । व्यवसाय में नया कार्य सुखद रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। नवीन व्यवसाय को लेकर उत्साहित रहेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आपको कुछ नवीन स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ नई योजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता की संभावना है। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। विदेश से आयात निर्यात करने वालों को कोई बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : आज जॉब व व्यवसाय के लिए समय शुभ हैं। शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपका किसी योजना में धन का निवेश करना बेहतर रहेगा। आज दिल खोलकर निवेश करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में उच्‍च पद की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में समस्या आ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार को नई दिशा मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलता दिख रहा है। रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है!

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) :आज रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। भाई- बहनों से रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी । आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : मित्रों की सहायता से व्यवसाय में लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आपके गृहस्थ जीवन में आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए घर-परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज उच्चाधिकारियों के व्यवहार से खुश रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाये रखें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *