ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मकर व धनु राशि के जातक अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज नौकरी में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में धन के लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): सपरिवार धार्मिक यात्रा का प्लान कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : नौकरी में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे कुछ गिले-शिकवे भी दूर होंगे। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है। जाब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी। नौकरी व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) :नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के साथ खुश नजर आएंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : घर में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। मानसिक सुखों के विस्‍तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आज आपकी संतान के विवाह संबंधी समस्या के सुलझ जाने से आप प्रसन्न रहेंगे।आय में कमी व खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने घर के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी देने से रोकना होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक विकास संभावित है। मकान, दुकान, प्लॉट आदि खरीदने की योजना बना रहे थे तो वह कामयाब होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। नौकरी में आज आपको आपके पसंद का कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। खर्चों की वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी कुछ लोगों से मिलना जुलना कर सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े लोंगों को लाभ होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : व्यवसाय में लाभ होगा। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे और उन पर लगाम लगाने के बारे में ही सोचते रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।आत्‍मसंयत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : रियल एस्टेट में लाभ हो सकता है। भाई व बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आज का दिन यात्र के लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी को रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, जिससे आप सभी का पैसा लौटाने में कामयाब रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : व्यवसाय के लिए समय बहुत ही शुभ है। यात्रा के योग हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आज आप अपने भविष्य के कुछ नीतियों को बनाने में अपने किसी रिश्तेदार से मदद ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से काफी खुश नजर आएंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *