ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मेष व कुंभ राशि वालों को शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा आपको धन लाभ मिलने के संकेत हैं। बहन की सेहत में पहले से सुधार होगा। खर्च अधिक रहेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस का है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दे, अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी सम्पत्ति या भवन से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दे, अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पिता का आशीर्वाद लें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें।अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) :छात्रों को शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। किसी भी तरह के द्वंद या विरोध से बचें क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) :आज पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में आज कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के लिहाज से आपकी सेहत और ऊर्जा स्तर में जो सुधार किए हैं वह काफी फायदेमंद रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) :व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता मिलेगी। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आपको अपने जज्बात पर काबू रखने की जरूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामलों को भी बिगाड़ दे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आर्थिक विकास होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कल आपको किसी के भी कहे में आकर कोई निवेश नहीं करना है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : जॉब में प्रगति होगी। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। नौकरी कर रहे जातकों को अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी।अविवाहित लोगों के विवाह की बात चल सकती हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी परिवार में सदभाव बनाये रखें। आर्थिक दृष्टि से कल का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कल आपको धन लाभ होने के संकेत हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *