ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: थुन राशि के जातक नौकरी सम्‍बंधी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : व्यवसाय में लाभ होगा। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद रहेगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। माता से सम्बन्धों में सुधार होगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे।

वृष : आज पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।

मिथुन : नौकरी सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। सचेत रहें।

कर्क : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। शिक्षा को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी।

सिंह: आज राजनीति में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

कन्या : राजनीतिज्ञों के लिए समय शुभ है। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ सम्भव है।

तुला: जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा।

वृश्चिक: बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। यात्रा के योग है। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

धनु : आज व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति होगी। परिवार संग यात्रा के भी संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें।

मकर : मित्रों से लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ : आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवार का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन : आज पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। आज उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *