वृषभ राशि वालों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव तथा दबदबा बना रहेगा, कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, आय के साधनों में वृद्धि होगी, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में
मेष – समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है, इसका उचित सदुपयोग करें. अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से विजय हासिल करने जैसी फीलिंग रहेगी. किसी समाज सेवी संस्था के प्रति भी आपका विशेष योगदान रहेगा.उपाय: हरे रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें.
वृषभ – कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव तथा दबदबा बना रहेगा. कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा. जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी. आय के साधनों में वृद्धि होगी. परंतु साथ ही खर्चों की भी अधिकता रहेगी. नौकरी पेशा लोगों पर कार्यभार की अधिकता रह सकती है.उपाय: गणेश जी को इलाइची अर्पित करें.
मिथुन- किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी मेहनत आज कामयाब होगी. भाग्य की अपेक्षा अपने कर्म पर विश्वास रखना आपको सफलता देगा. समाज तथा घर में भी आपके प्रयास और सफलता की तारीफ होगी. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात भी लाभदायक रहेगी.उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग लगाएं.
कर्क – परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा. परंतु किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से घर में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. इसलिए सावधान रहें. जोड़ों तथा घुटनों में दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है. तली-भुनी तथा बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें.उपाय: हरी सब्ज़ी का दान करें.
सिंह- घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव तथा मार्गदर्शन का अनुसरण अवश्य करें, इससे आपके काम करने के तरीको में सुधार आएगा. धार्मिक कामों में आपकी रूचि रहेगी. कोई पारिवारिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है.उपाय: गणपति जी की सफेद रंग की प्रतिमा स्थापित करें.
कन्या: अकारण ही किसी से कहासुनी हो सकती है. अपने गुस्से और ईगो जैसी कमियों पर काबू करना जरूरी है. कोई लक्ष्य भी आपके हाथ से निकल सकता है. जमीन-जायदाद संबंधी किसी भी प्रकार का उधार लेने से परहेज करें. क्योंकि चुकता करना मुश्किल होगा.उपाय: गणेश को बुधवार के दिन सिंदूर चढ़ाएं.
तुला- अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं किसी के साथ भी शेयर ना करें. मार्केट में आपकी उचित साख बनी रहेगी. अच्छे ऑर्डर भी मिल सकते हैं. साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आज मुनाफे दायक स्थितियां रहेंगी.उपाय: शिव परिवार की पूजा करें.
वृश्चिक – घर में परिवर्तन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी. बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा. व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल पाएंगे. इससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा.उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.
धनु – अपने वर्तमान व्यवसाय पर ही ध्यान केंद्रित रखें. किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजना पर आज कोई काम ना करें. नौकरीपेशा व्यक्ति की अपने कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही होने से परेशानी में बढ़ सकती है.उपाय: गणेश स्तुति का पाठ करें.
मकर – आय के नए स्त्रोत बनेंगे. किसी निकट संबंधी के यहां समारोह में आमंत्रित होने का अवसर मिलेगा. परंतु किसी भी काम में जल्दबाजी की बजाय धैर्य बनाकर रखना उचित परिणाम देगा. अनुभवी व्यक्ति की सलाह को सर्वोपरि रखें.उपाय: नारायण कवच का पाठ करें.
कुंभ – आज कोई नया ऑर्डर अथवा डील फाइनल हो सकती है. परंतु अपने माल की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाना जरूरी है. अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें. ऑफिस का माहौल सुखद बना रहेगा.उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें.
मीन – आज सामाजिक गतिविधियों में किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी. तथा आपके द्वारा रखा गया मजबूत पक्ष सर्वमान्य रहेगा. तथा यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे. कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने की पूरी संभावना है. विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान दें, क्योंकि लापरवाही की वजह से रिजल्ट में कमीं आ सकती हैउपाय: किन्नरों को दान दें.

