धनु राशि के जातकों की लटकी पड़ी जमीन बिक सकती है, पूंजी निवेश के योग बन रहे है, जिसका लाभ मिलेगा, फिजूलखर्ची भी बढ़ने वाली है, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष : यदि आप जमीन विवाद को लेकर कोर्ट में अपील किए हैं तो आज शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सेहत को लेकर दोस्त की सलाह आपके काम आएगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। यात्रा पर जाने के योग हैं। व्यवसाय में बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक मसले पर खर्च बढ़ने वाला है।

वृष : कार्यस्थल पर अपने अनुसार सारी चीजें होंगी। किसी प्रॉपर्टी डीलर्स के जरिए लाभ मिलने के योग हैं। पारिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जमीन खरीद बिक्री के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। हालांकि इसके लिए जमीनी कागजात को अच्छी तरह जांच लें। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक से धन लाभ होगा।

मिथुन : कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सभी को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। हाउस वाइफ अपने घर की साज सज्जा में दिन बिताएंगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। संपत्ति या जमीन खरीदने में विवाद हो सकता है। हालांकि आगे चलकर इसका समाधान हो जाएगा। व्यापारिक काम अधिक मेहनत करने से आर्थिक समस्या दूर होगी। नए व्यवसाय को अच्छे ढंग से संचालित कर सकते हैं।

कर्क : कहीं किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। धनलाभ हो सकता है। दफ्तर में क्षमता निखारने का मौका मिलेगा। पारिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। सौदेबाजी से आर्थिक लाभ का योग है। निजी व्यवसाय में कुछ वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। दैनिक आय में स्थिरता रहने वाली है।

सिंह : कहीं बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं। दफ्तर में आपका मन नहीं लगेगा। सेहत का ध्यान रखें। अचल संपत्तियों पर निवेश के लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। सोने-चांदी का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। वाहन कर्ज से छुटकारा मिलने वाला है।

कन्या : रिश्तों के मामले में किस्मत आपका साथ देगी। कुछ बातें मन को उलझा सकती हैं। वाणी और गुस्से पर कंट्रोल करें। पैतृक संपत्ति को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी से आर्थिक मदद मिल सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा में पैसे अधिक खर्च होंगे। पैसे उधार देना मंहगा पड़ सकता है।

तुला : आज का दिन फलदायक साबित होगा। जीवन में नई दिशा और उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपने आप पर भरोसा रखेंगे तो आज के दिन आपको सफलता मिल सकती है। जमीन से जुड़े मामले में लेनदेन करना शुभ साबित होगा। बिजनेसमैन लोगों को आज आज कमाई अच्छी होने वाली है। कर्ज वसूली के काम में किसी से विवाद होगा। बैंक बैलेंस कर सकते हैं।

वृश्चिक : दिन आपके लिए बेहतर है। समाज में लोगों के साथ मेलजोल बनेगे। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। मान सम्मान मिलेगा। पूंजी निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। दुकानदारी से आर्थिक लाभ होने वाला है। आज आपको फिजूलखर्ची से सावधान रहने की आवश्यकता है। दैनिक आय में गिरावट देखने को मिल सकता है।

धनु : आज का दिन आपके लिए अनुकूल होगा लेकिन किसी की बातों में आकर अच्छा अवसर खो देंगे। उन्नति और धन लाभ के योग हैं। कोई भी बड़ा निर्णय के लिए आज का दिन फलदायी होगा। लटकी पड़ी जमीन बिक सकती है। पूंजी निवेश के योग बन रहे है, जिसका लाभ मिलेगा। फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है।

मकर : मन विचलित रहेगा। मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा फिर भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अकेले में समय बिताएंगे तो खुद को समझ पाएंगे। किसी अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज निजी व्यवसाय में आर्थिक लाभ होने वाला है। व्यर्थ के काम में पूंजी निवेश करने से बचें, क्योंकि हानि होने की संभावना है।

कुंभ : सेहत को लेकर सतर्क रहने की बेहद जरूरत है। वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। दैनिक आय में कुछ परिवर्तन नहीं होगा। अजीज मित्र को दिया हुआ कर्ज वापस मिलेगा। घरेलू काम धन खर्च होने की संभावना है। पार्टनर को को कीमती गिफ्ट भेंट कर सकते हैं।

मीन : पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। व्यावसायिक संपत्ति को बेचने का मन बना सकते हैं। दैनिक आय प्रभावित होने वाला है। किसी के कहने पर पूंजी निवेश न करें, वरना बाद में पछतावा होगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *