ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: वृष राशि वालों को बिजनेस में नए प्रयोग करने से लाभ होगा, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे।

वृष: आज धन का आगमन हो सकता है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहें है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा. करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। बिजनेस में नए प्रयोग करने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

मिथुन : आज किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा।

कर्क : कोई बकाया धन मिलेगा। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं। समन्‍वय बनाकर रखें।

सिंह : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक परेशानी का हल निकलेगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें।

कन्या : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। सेहत का ध्‍यान रखें।

तुला : जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें।

वृश्चिक : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । आज आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु : आज जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। अपने को अपडेट रखें।

मकर : व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।

कुंभ: व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है।

मीन : धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *