ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: कर्क व सिंह राशि वालों को आज नौकरी में प्रोमोशन होने की है संभावना, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : नौकरी के लिए समय अनुकूल है। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। पर्सनल लाइफ में अत्यधिक जिम्मेदारी से एनर्जी लेवल में गिरावट आ सकती है और मन भी अशांत रहेगा। आज कार्यकुशलता से आप अपने काफी मसले आसानी से हल कर लेंगे। स्वास्थ ठीक रहेगा, धन हानि के संकेत हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। व्यापारी आज मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। फ्लैट खरीदने का प्लान कर सकते हैं।निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। पर्सनल लाइफ में खुशियां आएंगी व्यवसाय ठीक रहेगा परन्तु ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। आज मानसिक स्थिति को अनदेखा ना करें।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) :नौकरी में प्रोमोशन होगा। आज आप अपना कर्जा को उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। पर्सनल लाइफ में हरेक की बातों में ना आएं, अपने डिसिजन खुद लें।अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा, सिर दर्द व नेत्र पीड़ा सम्भव है। आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। नौकरी में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। व्यापार कर रहे लोगों को आज लाभ के नए नए अवसर मिलेंगे। फैमिली सपोर्ट मिलेगा, समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में मधुरता आएगी शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। अपने स्वास्थ की अनदेखी ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) :बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ कैरियर में कोई नया ऑफर मिल सकता है।अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, एनर्जी में कमी आ सकती है। वर्कप्लेस में बैलेंस बनाने में कामयाब रहेंगे, पिता का आशीर्वाद लें। व्यापार मध्यम रहेगा, पैत्रिक सम्पत्ति में विवाद सम्भव है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : व्यवसाय में सफल रहेंगे। आज आपको आपके व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। युवाओं को कम उम्र में ज़्यादा ज़िम्मेदारी और तरक्की भी मिलेगी। यात्रा का योग बनेगा। आज के दिन अपने मान सम्मान पर आंच ना आने दें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। वर्कप्लेस में कठिन परिस्थिति को आसानी से पार कर लेंगे और नया काम बहुत अच्छे परिणाम देगा। आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज रुके धन की प्राप्ति होगी। उदर विकार हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। पर्सनल लाइफ में लिए गए परिश्रम का फल जरूर मिलेगा। अपने लिए समय निकालें और मेडिटेशन जरूर करें व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज व्यवसाय के लिए समय मंगलमय है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आपको कुछ पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा।परिवार वालों का सपोर्ट मिलेगा और जल्द ही आप अपने गोल्स तक पहुंचेंगे। धन का आगमन होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। फैमिली लाइफ बहुत अच्छी रहेगी, अनेक प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। आज के दिन संतान पक्ष से लापरवाही ना करें। स्वास्थ एवं प्रेम मध्यम है, व्यापार ठीक रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): शिक्षा को लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। फाइनेंशियल प्लानिंग में दिमाग लगेगा लेकिन आज कोई बड़ा निर्णय ना लें। आज के दिन गृह कलह ना करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी को उधार बिल्कुल ना दें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सान्‍निध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज किसी भी प्रकार के झगड़े से बिल्कुल दूर रहें नहीं तो शारीरिक हानि हो सकती है। घोर पराक्रमी बने रहेंगे, व्यापार अच्छा रहेगा, नाक कान गले की परेशानी सम्भव है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *