ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन, वृष, धनु व वृश्चिक राशि वालों को दीपावली पर होगी धन की प्राप्ति, जानें अन्य राशियों का हल
मेष: आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। विचारों में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं।
वृष : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में कमी आयेगी।
मिथुन : आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। संयत भी रहें। नौकरी में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।
कर्क : पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वाहन सुख से वृद्धि होगी। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा।
सिंह : आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार से धन लाभ में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा।
कन्या : व्यावसायिक कार्यों में लाभ होगा। कारोबार का विस्तार होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। ससुराल से लाभ हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
तुला : परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।
वृश्चिक : आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। कारोबार विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए निवेश कर सकते हैं। मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल रहेंगे।
धनु : जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
मकर : वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। पिता का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके शैक्षिक कार्य पूरे होंगे।
कुंभ : जाँब को लेकर लाभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति के प्रयास करें। परिवार के लिए समुचति ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।
मीन : व्यवसाय में उन्नति होगी। फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।