ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: धनु राशि वालों को आज नौकरी व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, सिंह वालों को आज व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा

मेष : आज व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार का साथ मिलेगा।

वृष : आज का दिन जॉब के लिए प्रमोशन का है। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। पारिवारिक जीवन में सौहार्द रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

मिथुन : आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक अनुष्ठान की तरफ बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कर्क : आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका धन मिलेगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

सिंह : आज व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या : यात्रा में सफलता से प्रसन्नता होगी। मीन राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

तुला : जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। आज कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भागदौड़ बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है।

मकर : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। अनियोजित खर्च बढेंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कुंभ : आज घर में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।

मीन : पॉलिटिक्स में उन्नति होगी। कारोबार में लाभ में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *