ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन राशि वालों को नौकरी व व्यवसाय में संघर्ष के बाद उन्नति होगी, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष: जाँब में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से सुधार हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं।
वृष : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे।
मिथुन : आज का दिन बिजनेस के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।
कर्क : धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कोई पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। व्यर्थ की चिंता रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
सिंह : जमीन क्रय करने के लिए शुभ है। जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। सेहत का ध्यान भी रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। पारिवारिक कारोबार में बदलाव हो सकता है। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा।
कन्या : व्यवसाय के लिए समय लाभकारी है। जाँब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
तुला : स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। परिवार का साथ भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। व्यय पर नियंत्रण रखें। भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा।
वृश्चिक: आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है । कन्या व तुला राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। कारोबार से धन लाभ होगा। धैर्यशीलता बनाये रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
धनु : आज जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
मकर : वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी ।जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
कुंभ : व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहें हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर हो सकते हैं। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
मीन : जाँब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद उन्नति होगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।