ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मकर राशि के जातक वैवाहिक जीवन में निजता का रखें विशेष ध्यान, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेषः व्यवसाय में बड़ा लाभ के संकेत है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृष: सेहत का ध्यान रखे। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है।

मिथुन :स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है।

कर्क : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रगति होगी । शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है।

सिंह : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी आज सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या :आज वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। अपने जीवनसाथी के स्नहे से भीगकर आप ख़ुद को राजसी महसूस कर सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

तुला: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें। व्यय पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं।

वृश्चिक : जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आज व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज आपके पास बेहतर समय है।

धनु: व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आप कर सकते हैं।

मकर : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। जॉब में कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

कुंभ: आय में वृद्धि भी होगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन : आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी अज्ञात भय से भी परेशान हो सकते हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *