ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन राशि के जातक आज महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय लेने में कर सकते हैं गलती, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है।

वृष: व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आय में कमी एवं खर्च की अधिकता रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। घर परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। नजदीकी लोगों से अच्छी खबर मिलेंगे। भौतिक सुख का आनन्द उठायेंगे।

मिथुन : आज हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वभाव में जिद्दीपन भी हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा परिश्रम करनी पड़ेगी।

कर्क: आज व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में कुछ परेशानी हो सकती है। जॉब को लेकर दिक्कत दूर होगी। उच्चाधिकारियों से ज्यादा बहस न करें।

सिंह : आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी, फिर भी आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी के सेहत की चिन्ता रहेगी। किसी नये कार्य की योजना बना सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

कन्या : शिक्षा में सफलता से प्रसन्नता होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। सन्तान को कष्ट रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता दूर होगी।

तुला: व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। अपने सेहत के प्रति सावधान रहें।

वृश्चिक : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र और रिश्तेदार से आपको लाभ मिलने वाला है। लोग आपकी बातों को महत्व नहीं देंगे।

धनु : आज बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परन्तु पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। मित्रों के साथ आप बड़े गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। आज व्यर्थ के झगड़ों का निपटारा कर सकते हैं।

मकर : आज जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है।आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। राजनीति में असमंजस की स्थिति खत्म होगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ: आज व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

मीन : आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं। शोध कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णयों में चूक हो सकती है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *