मिथुन राशि के जातक व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें, कन्या वालों के व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी

मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष : आज धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।

मिथुन : व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है।

कर्क : आज का दिन जॉब में उत्कर्ष का है। छात्र कॅरियर को लेकर असमंजस में होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मसंयत रहें।

कन्या : व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला : पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक : आज जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्रों पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

धनु : व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा।

मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। आय के अवसर मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन : राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज संतान की सफलता से खुश रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *