सावन का पहला सोमवार आज, सावन और सोमवार दोनों ही शिव की पूजा के लिए खास माने जाते हैं, मान्यताओं अनुसार सावन सोमवार व्रत रखने से पूर्ण हो जाती है सारी मनोकामनाएं

ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री

रुड़की । श्रावण का महीना शुरू हो चुका है और 26 जुलाई को इस महीने का पहला सोमवार है। सावन सोमवार व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि सावन और सोमवार दोनों ही शिव की पूजा के लिए खास माने जाते हैं। मान्यताओं अनुसार सावन सोमवार व्रत रखने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
सावन सोमवार व्रत पूजा विधि:
-सुबह जल्दी उठें और स्नान कर साफ सुथरे कपड़े धारण करें।
-पूजा स्थल को साफ कर वेदी स्थापित करें।
-फिर व्रत का संकल्प लें।
-सुबह शाम भगवान शिव की पूजा करें।
-तिल के तेल का दीपक जलाएं और भगवान शिव को फूल अर्पित करें।
-भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। शनि चालीसा का पाठ करें।
-शिवलिंग का जलाभिषेक करें और सुपारी, पंच अमृत, नारियल एवं बेल की पत्तियाँ चढ़ाएँ।
-सावन व्रत कथा का पाठ जरूर करें।
-शिव की आरती उतारें और भोग लगाएं।
-पूजा समाप्ति के बाद व्रत खोलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *