सेहत को लेकर कई राशियों पर संकट, जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा दिन

मेष राशिफल: पूरा दिन ऊर्जावान रहेंगे। सेहत पर मौसम का असर देखने को मिल सकता है। माता की तबीयत के चलते मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। संपत्ति के कारम परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।

वृषभ राशिफल: बिजनेस के चलते मन दुविधा में रहेगा। सर्दी का मौसम आपको बीमारी दे सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। पिता से वित्तीय मदद ले सकते हैं।

मिथुन राशिफल: दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार आज अच्छा मुनाफा देगा। किसी सरकारी योजना से लाभ हो सकता है। छोटे भाई से नाराज हो सकते हैं। हालांकि यह नाराजगी कुछ ही देर की होगी।

कर्क राशिफल: शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। यह आपका काम बिगाड़ सकता है। व्यापार बेहतर चलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से आज दूरी बनाकर चलें।

सिंह राशिफल: व्यवसाय आज लाभकारी साबित होगा। ऑफिस में बढ़ा काम परेशान कर सकता है। दोस्तों के साथ आज किसी भी बहस में न पड़ें। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं।

कन्या राशिफल: घरेलू खर्च के चलते परेशान हो सकते हैं। जमीनी विवाद पूरे परिवार को परेशान कर सकता है। पूरे दिन मन खिन्न रहने वाला है। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

तुला राशिफल: यात्रा से वित्तीय फायदा होगा। पत्नी के साथ किसी पर्यटक स्थल पर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में प्रशंसा मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करने वाले हैं।

वृश्चिक राशिफल: दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बीतने वाला है। बिजनेस के काम से कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलने वाली है। नए वाहन का सुख मिलेगा।

धनु राशिफल: पिता से आर्थिक मदद मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से अचानक मिलना हो सकता है। कार्यस्थल किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है। किसी विवाद में खुद को डालें।

मकर राशिफल: जमीन-जायदाद के दस्तावेज़ के कार्यों में सावधानी रखनी होगी। सरकारी कामकाज में परेशान होना पड़ सकता है। मानसिक तौर पर अस्वस्थ रह सकते हैं। संतान की सेहत की चिंता रहेगी।

कुंभ राशिफल: कोई नया कार्य सम्पन्न कर कर सकते हैं। कन्या की शादी को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। मकान के कार्य को लेकर विवाद हो सकता है। अध्यात्म के कार्य में रुचि ले सकते हैं। मानसिक तौर पर कुछ हद तक परेशान हो सकते हैं।

मीन राशिफल: आय से अधिक व्यय होगा। धन अधिक खर्च होने से मन अप्रसन्न रहेगा। घरेलू कार्यों को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक कामकाज में संभलकर चलना होगा। कार्यस्थल पर काम को लेकर व्यस्तता रहेगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *