बहादराबाद हाईवे पर टोल प्लाजा शुरू, स्थानीय ग्रामीणों ने दिया धरना, कहा पन्द्रह किमी के दायरे में आने वाले क्षेत्रों के लोगों का टोल टैक्स माफ हो

बहादराबाद । टोल प्लाजा बोंगला- बहादराबाद चालू कर दिया गया था। जिसमें स्थानीय गाड़ियों को कोई छूट नहीं दी गई थी जिसको लेकर आज समस्त स्थानीय लोगों के साथ संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा समस्त साथियों के सहयोग से किए गए संघर्ष के परिणाम स्वरूप अंततः यह फैसला टोल प्लाजा प्रबंधन एवं स्थानीय निवासियों के साथ हुआ कि टोल प्लाजा के चारों ओर 15 किलोमीटर तक की गाड़ियों का आना जाना फ्री रहेगा जिसके लिए आपको अपना आधार कार्ड दिखाकर एक पास दिया जाएगा जो आपकी गाड़ी पर चस्पा होगा ,उसके उपरांत आधार कार्ड की भी आवश्यकता नहीं होगी ।फास्टैग वाली गाड़ी वाले साथियों को अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन एवं आधार की फोटो कॉपी टोल प्लाजा ऑफिस पर जमा करा कर आपका फास्ट ट्रेक भी फ्री हो जाएगा अर्थात उसके उपरांत फास्टैग से भी कोई कटिंग नहीं हो पाएगी जब तक आप टोल प्लाजा ऑफिस पर अपने कागज जमा करा कर रजिस्ट्रेशन नहीं कराते तब तक फास्टट्रैक को ढक कर गाड़ी पास करनी होगी। यह सब कुछ आप सब के सहयोग एवं एकता के बल पर ही संभव हो सका। इस मौके पर राजबीर सिंह चौहान जी के साथ मुख्य रूप से वीर प्रताप चौहान,कृष्ण कुमार लाला, चंदन सिंह चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, नीरज चौहान, विनीत चौहान, रेशू चौहान, राव आफाक, राजीव चौधरी, मोहित, संदीप ,अमरीश, अमित सिंह ,आशुतोष, वीरेश चौहान, रामकुमार, प्रवीण चौहान, हिमांशु चौहान, अभिषेक चौहान, रामकिशन प्रधान प्रधान, तेलूराम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *