प्रीतम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में हरेला पर्व पर किया गया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भगवानपुर । हरेला पर्व के अवसर पर रायपुर स्थित प्रीतम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।
कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। सभी लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस इस मौके पर योगेश कुमार, जितेंद्र पटेल, कुलदीप वर्मा, शेषमनी तिवारी, आर के झा, हर्षवर्धन आदि सभी स्टाफ और कर्मचारी मौजूद रहे।


