पेड़ प्रकृति का अमूल्य वरदान: डाक्टर जयपाल, भाजपा जिला कार्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण
हरिद्वार । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने पौधरोपण कर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि इस साल कोरोनावायरस के चलते आउटडोर आयोजन बंद हैं लिहाजा इस साल अपने-अपने घरों एवं कार्यालय पर पौधरोपण कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मनोज वर्मा, सुनील प्रजापति आदि मौजूद रहे।

