भगवानपुर पुलिस ने चार कुंतल गोमांस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार, उपकरण बरामद
भगवानपुर । पुलिस ने हलजोरा गांव में छापेमारी पर 400 किलो गोमांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को घाड़ क्षेत्र के गांव हलजोरा में पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस ने गांव पहुंचकर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने मौके एक आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही मौके से 400 किलो मांस भी बरामद किया। पुलिस अन्य आरोपियों को चिन्हित करने लगी हुई है।



