रानीपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद, घर में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थें आरोपी

रानीपुर । पुलिस ने मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके अलावा सात अन्य मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं आरोपी घर में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि रानीपुर निवासी रवि सैनी के घर में घुसकर युवकों ने मोबाइल चोरी कर लिया था। जबकि एक अन्य युवक रामकमार ने भी पुलिस को यही शिकायत की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आदिल उर्फ टोना व सलमान उर्फ सरकारी पुत्र युसूफ निवासी गढ़ को‌ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *