दो व्यक्तियों ने एक महिला को अपनी पत्नी बताकर अपना हक जताया, दोनों ने किया हैं निकाह, निकाह के प्रमाण पत्र भी मौजूद

कलियर । थाने में दो व्यक्तियों ने एक महिला को अपनी पत्नी बताकर अपना हक जताया। पुलिस ने महिला और दोनों व्यक्तियों को थाने लाकर उनके बयान दर्ज कर महिला को दूसरे पति के साथ भेज दिया। कलियर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में एक महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर गेस्ट हाउस के सामने हंगामा हो गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। उसके बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपने साथ छेड़छाड़ करने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची महिला और दोनों व्यक्तियों को थाने ले आई। दोनों व्यक्ति महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताकर अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए। सहारनपुर निवासी व्यक्ति का कहना था कि उसने चार माह पहले उक्त महिला के साथ निकाह किया था और उसकी एक बच्ची भी है जो उसके सबसे पहले पति की है। वह भी उसी के साथ है। महिला का पहले पति से तलाक हो गया था। मुजफ्फरनगर निवासी दूसरे व्यक्ति का कहना था कि उसने महिला की मर्जी से उसके साथ करीब नौ माह पहले निकाह किया। इसलिए महिला उसी की पत्नी है। दोनों व्यक्तियों के पास निकाह के प्रमाण पत्र भी मौजूद हैं। महिला का कहना है कि मुजफ्फरनगर वाला दूसरा व्यक्ति उसका पति है और वह उसके साथ जाना चाहती है। एसओ धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि महिला को उसकी मर्जी से मुजफ्फरनगर निवासी उसके दूसरे पति के साथ भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *