कलियर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो युवकों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार, नगदी समेत सट्टा पर्ची बरामद
कलियर । पुलिस ने थाना क्षेत्र से अलग अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नगदी सट्टा खाईबाड़ी की पर्ची पेन आदि सामान बरामद कर दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को पिरान कलियर पुलिस ने सट्टा खाईबाड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर दो व्यक्तियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अलग अलग स्थानों पर दो व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने दबिश देकर अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को सट्टा खाईबाड़ी करते पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान सत्तार पुत्र इस्माईल निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला व नसीम पुत्र मजहर निवासी मुक़र्रबपुर पिरान कलियर के रूप में बताई। पुलिस ने सत्तार के पास 2740 रुपये की नगदी सट्टा पर्ची आदि सामना बरामद किया हैं।और नसीम के पास से सट्टे की पर्ची 1275 रुपये की नगदी और अन्य सामान बरामद किया गया।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़ने वाली टीम थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ,कॉस्टेबल अरविंद ,पप्पू कश्यप ,राकेश शर्मा ,संजय पाल ,सुरजीत सिंह ,विनोद शाह आदि शामिल रहें।


