जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित, इंदिरा गांधी ने किया राष्ट्रीयता के तत्व को स्थापित: राजेन्द्र चौधरी
रुड़की । आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न लौह महिला पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी एडवोकेट जिलाध्यक्ष ने इंदिरा गांधी को देश की महान नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया जहां उन्होंने तटस्थ देशों का नेतृत्व कर दुनिया में चल रहे शीत युद्ध की राजनीति से भारत को अलग राह दिखाई ओर विश्व की शक्तियों को नकारकर दुनियां के मानचित्र पर एक नए देश को बनाने का काम किया।
उनके प्रधानमंत्री काल में एटम बम, अंतरिक्ष में भारत का पदार्पण जैसे महान कार्य किए गए ओर यहां तक की उन्होंने देश की एकता अखंडता के लिए अपनी जान तक दे दी। प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने भी उन्हें महान नेता बताया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीणा आनन्द,अजय चौधरी मदन पाल भड़ाना पीसीसी सदस्य अता उर रहमान, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद हाजी फजलुर्रहमान पार्षद,सुधीर चौधरी, सुभाष, रिजवान अहमद नीरज सैनी सरदार प्रदीप सिंह जी भूषण त्यागी मोहित त्यागी नवीन जैन नीरज अग्रवाल कमल मित्तल मकसूद हसन उम्मेद गाजी ,राजा चौधरी एडवोकेट, वैभव सैनी,यासमीन खान,पंकज सोनकर ,पंकज त्यागी, अजय राठौर हेमेंद्र चौधरी अजय भाई डॉ इरशादमीर, जावेद तारिक, विशाल सहगल, नितिन त्यागी एडवोकेट, मोनू त्यागी लवी त्यागी हिमांशु चौधरी, गौरव शर्मा, डीपी गुप्ता, अमरदीप पोर्हीवाल फैजान कुरैशी, मिंटू जायसवाल, नन्द लाल यादव आदि मौजूद रहे।

