जयंती पर महर्षि कश्यप की मूर्ति का अनावरण, विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा- मानव की भलाई के लिए समर्पित रहे महर्षि कश्यप

जयंती पर महर्षि कश्यप की मूर्ति का अनावरण, विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा- मानव की भलाई के लिए समर्पित रहे महर्षि कश्यप

रुड़की । शहर और ग्रामीण क्षेत्र में महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि कश्यप मूर्ति का अनावरण एवं घाट का लोकार्पण भी किया गया। भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

पंडित दीनदयाल पुल के समीप महर्षि कश्यप घाट की स्थापना कर यहां महर्षि कश्यप की मूर्ति लगाई गई है।आज महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो कि पश्चिमी अंबर तालाब गोगा म्हाड़ी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में होती हुई गंगनहर घाट पर पहुची। इसके बाद घाट का लोकार्पण और मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के विधायक राजकुमार कश्यप और रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल रहे । इसके अलावा नगर के सभी जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि महर्षि कश्यप एक महापुरुष थे। उन्होंने सिर्फ एक समाज के लिए नहीं बल्कि पूरी मानव जाति की भलाई के लिए काम किए, कहा कि अच्छी शिक्षा से ही समाज की तरक्की हो सकती है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अरविंद कश्यप सचिन कश्यप संजय कश्यप राजीव कश्यप सुमित कश्यप अरुण कश्यप सुशील कश्यप अंकित कश्यप राकेश कश्यप जी सोनू कश्यप सागर कश्यप दीपक कश्यप मनीष कश्यप सुधीर कश्यप सुरेंद्र पाल कश्यप श्रीमती मंजू कश्यप ,सुभाष कश्यप, अनिल कश्यप ,भूप सिंह कश्यप , सौरभ सिंह कश्यप , पन्नालाल कश्यप, अजब सिंह कश्यप, रामकिशन कश्यप, सुरेंद्र कश्यप ,शिव कुमार कश्यप, सुरेंद्र पाल कश्यप,राजीव कश्यप ,सुमित कश्यप अंकित सागर, सुशील संजय कश्यप , ओम कश्यप, विजय कश्यप के अलावा नगर के सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *