रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के होटल में डीजे को लेकर बवाल, पांच हिरासत में, 28 मार्च की रात होटल में पार्टी के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में डीजे बजाने को लेकर संचालकों से उलझे थे

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर स्थित एक होटल में देर रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, 28 मार्च की रात एक होटल में पार्टी के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में डीजे बजाने को लेकर संचालकों से उलझ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद बाकी लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद थमने की बजाय और बढ़ गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत लोग मारपीट करते रहे। इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनमें राजकुमार, अभिमन्यु चौहान, अनुज झा, चितरंजन और रजत शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *