राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज में युवा कल्याण विभाग द्वारा कराई गई युवा महोत्सव मे विभिन्न प्रकार की ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताऍ आयोजित
चुड़ियाला । सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा विकास खंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन भगवानपुर ब्लाक के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज में विभिन्न प्रतियोगिताऍ जिनमें भाषण,निबंध, चित्रकला , कविता,ग्रुप लोक नृत्य, लोक गीत एवं कहानियों आदि की प्रतियोगिता हुई जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह पुण्डीर द्वारा की गई।
उन्होंने कहा की छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए क्योंकि इससे उनका सर्वांगीण विकास होता है, प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का विकास होता है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिससे छात्रों को टीम वर्क और भाईचारे जैसी भावनाएं विकसित करने में मदद मिलती है। निबंध प्रतियोगिता में मिस्बाह ने प्रथम स्थान ,कविता प्रतियोगिता में जिया प्रथम रही, भाषण में इकरा ने प्रथम प्राप्त किया ग्रुप लोकनृत्य में विशु मनप्रीत और अनुष्का की टीम प्रथम रही लोकगीत में हिमांशी काकुल इशिका की टीम प्रथम स्थान पर रही और चित्रकला प्रतियोगिता में विशाल कुमार, राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह,अंजु त्यागी,राजेश कुमार, विश्वास चौधरी, सुनील कुमार,पंकज कुमार, प्रदीप राणा बीओ पीआरडी विक्रांत चौधरी, ब्लाक खेल प्रशिक्षक महीपाल सिंह, कमांडर केशव सिंह कटारिया, आदि मौजूद रहे।

