देहरादून: विधवा महिला को ससुराल पक्ष के लोगों पर षड्यंत्र रचकर निकालने की कोशिश का आरोप, पीड़िता साईशा कुरैशी ने एसएसपी और डीजीपी से लगाई मदद की गुहार
देहरादून । देहरादून में विधवा पीड़िता साईशा ने ससुराल पक्ष के लोगों पर षड्यंत्र रचकर निकालने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी और डीजीपी से मदद कीगुहार लगाई है। उन्होंने तहरीर में पुलिस को बताया कि उनके पति नदीम कुरैशी कि मौत 6 नवंबर 2021 को हो गई थी। वह अपने पिता के इकलौते वारिस थे उनकी दो बहनें भी है। जिनका नाम शाजिया व शबाना है वो जावेद आलम वकील के साथ मिलकर षडयत्र के तहत चल रही हे जिनकी शादी 16 वर्ष पहले हो चुकी है। नदीम की मृत्यु के बाद उनका हस्तक्षेप बढ़ गया और उनको पीड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के सभी लोगों पर उन को मायके भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी पूरानी चीकन व मटन दुकान मैं कब्जा लेने में ससुराल पक्ष के लोग लग गए। उन्होंने किरायेदारों के साथ मिलकर घर से बाहर निकालने की कोशिश की। पीड़िता साईशा कुरैशी ने पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।



