हरिद्वार में विजिलेंस टीम ने की बड़ी कार्रवाई, डीएसओ समेत दो लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए
हरिद्वार । हरिद्वार में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसओ (जिला आपूर्ति अधिकारी) श्याम आर्य समेत दो लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया।
विजिलेंस टीम ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि रिश्वत किस काम के बदले ली जा रही थी।


