ग्रामीणों को अब आवागमन में सहूलियत होगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्ताव पर बसेड़ी मार्ग की नदी पर बना पुल
पथरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्ताव पर ऐथल बसेडी मार्ग पर एक्कड़ कला के पास पुल का निर्माण होने से कई गांवों के जनसंपर्क मार्गो के रास्ते खुल गए हैं। क्षेत्रवासियों ने स्वामी यतीश्वरानंद को विकास पुरुष बताया है। इस मार्ग से चिट्टीकोठी, दीनारपुर, सुभाष गढ़, एथल, भुक्कनपुर, पीतपुर, लावलपुर, पथरी, टिहरी विष्ठापित, अंबुवाला,बसेड़ी- लक्सर से सीतापुर ज्वालापुर आदि क्षेत्रों का आवागमन सुगम होगा। कांवड़ यात्रा या अन्य भीड़भाड़ वाले आयोजनों में लक्सर से बाईपास के रूप में भी इस मार्ग को उपयोग किया जा सकता है।क्षेत्र निवासी उप ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, लखबीर सिंह, साहब सिंह, सेवा सिंह, सरदार ऋषिपाल सिंह, प्रवीण सिंह, रमेश ममगाई, सतीश, ग्राम प्रधान एकता, सतीश कश्यप, ब्रह्मपाल कश्यप, संदीप, शुभम चौधरी, राजकुमार, दिनेश चौहान, अंकित चौहान आदि ने आभार जताते हुए कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री के हमेशा ऋणी रहेंगे । अब बारिश के दौरान आवागमन बंद नहीं हो सकेगा और बरसात में भी सुचारू रूप से लोगों का तहसील जिला मुख्यालय पर आना-जाना बना रहेगा।

